इलेक्ट्रिक बसों में टिकट के नाम पर खेल, यात्रियों से मनमानी वसूली का आरोप

इलेक्ट्रिक बसों में टिकट के नाम पर खेल, यात्रियों से मनमानी वसूली का आरोप

मिर्जामुराद। इलेक्ट्रिक बसों में टिकट वितरण और किराया वसूली के नाम पर कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ बस कंडक्टर यात्रियों से निर्धारित किराया लेने के बावजूद टिकट नहीं देते, जबकि कुछ मामलों में कम दूरी का टिकट देकर अधिक रकम वसूली जा रही है। इससे परिवहन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

rajeshswari

ऐसा ही एक मामला गुरुवार सुबह मिर्जामुराद से राजातालाब के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक बस में सामने आया। बस संख्या यूपी 32 पीएन 8716 (रूट संख्या 109, डीडीयू) में सफर करने वाले एक यात्री ने कंडक्टर अखिलेश कुमार यादव पर यूपीआई के माध्यम से 20 रुपये लेने और बदले में 15 रुपये का टिकट देने का आरोप लगाया है। यात्री के मुताबिक, टिकट पर साधु कुटिया से राजातालाब तक की यात्रा दर्ज थी, जबकि उससे 20 रुपये वसूले गए।

यात्री का आरोप है कि इस तरह पांच रुपये के अंतर से यात्रियों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। वहीं, अन्य बसों में भी टिकट नहीं देने और किराये से अधिक रकम वसूलने की शिकायतें सामने आने की आशंका जताई जा रही है।

मामले को लेकर संबंधित यात्री ने एआरएम रोडवेज से शिकायत की है। अब देखना है कि परिवहन विभाग इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है। यात्रियों ने टिकट वितरण और यूपीआई से होने वाले भुगतान का मिलान कराने के साथ ही बसों में किराया वसूली की नियमित जांच कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   काशी विद्यापीठ में ऑल इंडिया इंग्लिश टीचर्स कॉन्फ्रेंस का भव्य समापन, बुद्धिजीवियों के संगम का बना साक्षी बनारस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *