बीएचयू: जनजातीय महिलाओं की आत्म-पहचान और अधिकारों पर विमर्श

बीएचयू: जनजातीय महिलाओं की आत्म-पहचान और अधिकारों पर विमर्श

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कला संकाय स्थित बांग्ला विभाग में आईसीएसएसआर के सौजन्य से शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इस परियोजना की मुख्य अन्वेषक प्रो. सुमिता चटर्जी के संयोजन में ‘द साइलेंट वॉयस ऑफ लोधा वुमेन: आइडेंटिटी, एम्पावरमेंट एंड द ट्राइबल जर्नी’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में लोधा महिलाओं की पहचान, संघर्ष और सशक्तिकरण पर चर्चा हुई। वही स्वागत भाषण डॉ. अंतरा दास ने दिया।

rajeshswari

इसमें प्रो. सुमिता चटर्जी ने शोध परियोजना के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस दौरान संकायाध्यक्ष प्रो. सुषमा घिल्डियाल संरक्षक रहीं। जबकि मुख्य वक्ता प्रो. अनीता सिंह और जेएनयू के डॉ. मृण्मय प्रामाणिक ने विचार रखे। जिसमें कल्याणी विश्वविद्यालय की प्रो. काकोली धारा मंडल और समाजसेविका देवलीना दासगुप्त ने भी संबोधित किया। जहाँ विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वप्ना बंद्योपाध्याय एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. बिंदु लाहिड़ी ने दिया।

इसे भी पढ़े   अकथा वार्ड में 224.61 लाख की 8 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *