चौबेपुर में स्कॉर्पियो चोरी से हड़कंप

चौबेपुर में स्कॉर्पियो चोरी से हड़कंप

चौबेपुर (जनवार्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार को स्कॉर्पियो चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार, नयरे ईमाम निवासी तकिया रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र के रहने वाले हैं वह वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित उमरहा में किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार देर रात उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो घर के सामने खड़ी करके सो गए। सुबह उठकर देखा तो स्कॉर्पियो गायब थी।घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि करीब 3:00 बजे सुबह चोर गाड़ी को लेकर जा रहे थे। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है।वहीं, जनवार्ता प्रतिनिधि ने चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा से फोन पर संपर्क किया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   रामनगर में तेल चोरी के अवैध धंधे का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *