10 हजार का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाए लेखपाल

गाजीपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी इकाई की टीम ने गुरुवार को 10 हजार का रिश्वत लेते हुए सैदपुर क्षेत्र के चकबंदी लेखपाल सुरज सिंह को रंगे हाथ लोक सेवक साक्षीगण के समक्ष भ्रष्टाचार निवारण वाराणसी इकाई की टीम ने गिरफ्तार किया। बहरियाबाद थाना के बबुरा गांव निवासी शिकायकर्ता विनय कुमार गौड़ की शिकायत पर किया। आराजी संख्या 645 का संशोधन आदेश होने के उपरांत अमल दरामद करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। यह गिरफ्तारी जिलाधिकारी कार्यालय गेट नंबर दो के सामने विक्रम गुप्ता की चाय-समोसा की दुकान के पास हुई।

rajeshswari

प्रभारी निरीक्षक एंटी करप्शन वाराणसी उपेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विनय कुमार गौड़ ने 12 सितंबर को शिकायत की थी, दस हजार रिश्वर की मांग की जा रही है। सूचना पर आज टीम पहुंची और लेखपाल को रिश्वर लेते हुए पांच-पांच सौ के 20 नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। लेखपाल के खिलाफ कोतवाली में मामला पंजीकृत कराया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में टीम प्रभारी संध्या सिंह, निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार राय, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार यादव और मुख्य आरक्षी चालक अश्वनी कुमार पांडेय शामिल थे।

इसे भी पढ़े   इस बार बजट में मिलेगा मध्यम वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत? निर्मला सीतारमण ने दिए ये संकेत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *