प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक्स एरोबिक्स प्रतियोगिता में काशी के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक्स एरोबिक्स प्रतियोगिता में काशी के खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रयागराज में 2 से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक्स एरोबिक्स प्रतियोगिता में काशी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए। उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में वाराणसी के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

rajeshswari

प्रतियोगिता की एकल स्पर्धा में अनिरुद्ध स्वर्णकार ने रजत, आर्यन जायसवाल ने रजत तथा यशिका वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं मिश्रित युगल स्पर्धा में अनिरुद्ध स्वर्णकार एवं यशिका वर्मा की जोड़ी ने रजत पदक जीतकर काशी का गौरव बढ़ाया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वाराणसी जिला जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. सचिन मिश्रा, महासचिव अखिलेश रावत, उपाध्यक्ष प्रताप शंकर दुबे एवं अजीत श्रीवास्तव तथा तकनीकी निदेशक विश्वास राव ने विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों आशीष शर्मा एवं प्रशांत रावत को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर वाराणसी का नाम रोशन करेंगे।

यह जानकारी संघ के सह सचिव रोहित कुमार ने दी।

इसे भी पढ़े   काशी से योगी का ‘स्कूल चलो’ संदेश: शिक्षा से बनेगा नया उत्तर प्रदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *