Jobs 2023: इस राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में होने जा रहीं भर्तियां
RSPCB Recruitment 2023: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज तैयार कर लें। भर्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली हैं।
RSPCB Recruitment: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विधि अधिकारी-द्वितीय (LO), कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (JSO), और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता (JEE) सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवारों के लिए बोर्ड ने इससे संबंधित एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 18 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है। आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज तैयार कर लें। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नोटिफिकेशन हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में जारी किया गया है।
इसे भी पढ़े सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बलिया का युवक गिरफ्तार, मां बोलीं- बेटे को फंसाया गया

