जनता दर्शन में डीएम ने दिए समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

जनता दर्शन में डीएम ने दिए समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता) । जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनता दर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने स्वयं प्रार्थना पत्र प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल दूरभाष पर निर्देशित करते हुए शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

rajeshswari

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक पीड़ित की समस्या के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार तहसील या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक होना चाहिए और यदि किसी मामले में गलत रिपोर्ट लगाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें तथा गंभीर मामलों में मौके पर पहुंचकर समाधान सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम सत्येन्द्र कुमार ने अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल की लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और शिकायतकर्ताओं से स्वयं बातचीत कर उनका शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और आमजन को समय पर न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़े   रंगभरी एकादशी महोत्सव को लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में  विवाद गहराया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *