खेत की पैमाइश के नाम पर 30 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार हजार

खेत की पैमाइश के नाम पर 30 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार हजार

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की ताखा तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कानपुर की विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) रामगोपाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को तहसील परिसर में हुई इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में खलबली मच गई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, कुरखा गांव निवासी किसान दुष्यंत कुमार और नीरज शुक्ला ने जमीन की पैमाइश कराने के लिए राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया था। आरोप है कि पैमाइश के नाम पर कानूनगो ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इससे पहले भी वह उनसे 20 हजार रुपये ले चुका था, लेकिन जमीन की पैमाइश नहीं की गई।

रिश्वत की मांग से परेशान होकर किसानों ने कानपुर विजिलेंस टीम से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। बातचीत के दौरान 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शुक्रवार दोपहर शिकायतकर्ता जैसे ही तहसील परिसर में कानूनगो को रुपये देने पहुंचे, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ ले गई। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद ताखा तहसील में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। जमीन की पैमाइश जैसे राजस्व कार्य के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आने से किसानों में भी चर्चा तेज हो गई है।

इसे भी पढ़े   शिंदे ने CM पर दे दिया वॉकओवर,कहा- BJPअपना मुख्यमंत्री बनाए
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *