टैबलेट के साथ सपनों और संकल्पों को भी चार्ज रखें युवा : मुख्यमंत्री योगी

टैबलेट के साथ सपनों और संकल्पों को भी चार्ज रखें युवा : मुख्यमंत्री योगी

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करने का आह्वान किया। गोंडा में टैबलेट वितरण कार्यक्रम के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने टैबलेट के साथ-साथ अपने सपनों और संकल्पों को भी हमेशा चार्ज रखें।

rajeshswari

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपने बड़े होने चाहिए और उन्हें साकार करने के अनुरूप परिश्रम करने की क्षमता भी युवाओं में होनी चाहिए। जब युवा स्वयं चार्ज रहेंगे, तभी आसुरी शक्तियां और नकारात्मक ताकतें डिस्चार्ज होंगी। नकारात्मक शक्तियों के कमजोर होने पर युवाओं का भविष्य सुपरचार्ज होगा।

उन्होंने आगे कहा कि जब युवाओं का भविष्य सुपरचार्ज होगा, तभी वर्ष 2047 का उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश के रूप में रिचार्ज होगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को तकनीकी संसाधनों का उपयोग ज्ञान, कौशल और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री का यह संबोधन युवाओं को आधुनिक तकनीक के साथ सकारात्मक सोच, बड़े लक्ष्य और निरंतर परिश्रम के जरिए विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदार बनने की प्रेरणा देने वाला रहा।

इसे भी पढ़े   ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत,दूसरा गम्भीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *