अयोध्या पहुंची 14 टन की भव्य कांस्य वीणा:40 फिट ऊंचा और 10 फिट चौड़ा वाद्य यंत्र

अयोध्या पहुंची 14 टन की भव्य कांस्य वीणा:40 फिट ऊंचा और 10 फिट चौड़ा वाद्य यंत्र

अयोध्या। पीएम की घोषणा के अनुरूप नयाघाट चौराहे को सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चौक का रूप देने का काम अंतिम चरण में हैं। यहां लगने वाली 40 फिट ऊंची और 10 फिट चौड़ी वीणा तीन दिनों के सफर के बाद नोएडा से अयोध्या पहुंच गई है। इसे आज देर शाम तक चौक में लगा दिया जाएगा।

rajeshswari

वीणा को एक माह में 70 लोगों की टीम ने तैयार किया
लता मंगेशकर की स्मृति में बन रहे स्मृति चिन्ह वीणा की डिजाइन रामसुतार फाईन आर्ट लिमिटेड ने किया है। इस कंपनी के निदेशक अनिल राम सुतार ने बताया कि इस वीणा को एक माह में 70 लोगों की टीम ने तैयार किया है। इस पर सरस्वती और लक्ष्मी के साथ दो मोर बनाए गए हैं।

वीणा को बनाने से पहले देश के चार वादकों से मिलकर उनसे बातचीत की गई
उन्होंने बताया कि पूरी वीणा कांस्य की है जिसकी कभी-कभार सफाई करनी पड़ेगी। इसकी आयु सैकड़ों साल की होगी। इस वीणा को बनाने से पहले देश के चार वीणा वादकों से मिलकर उनसे बातचीत की गई और उनकी वीणा का अध्ययन किया गया।

इसे बनाने में भविष्य में होने वाले मार्ग चौड़ी करण का भी पूरा ध्यान रखा गया है
स्मृति चौक पर लता मंगेशकर के गाए भजन भी हर पल गूंजेंगे। स्मृति चौक की डिजाइन नोएडा के प्रसिद्ध रंजन मोहंती ने किया है। इसका निर्माण एक माह की तय सीमा में पूरा कर लिया गया हैl इसे बनाने में भविष्य में होने वाले मार्ग चौड़ी करण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। स्मृति चौक का निर्माण करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह पूरा काम सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   जेपी आंदोलन में जनचेतना की आवाज बना था जनवार्ता :पद्मविभूषण राम बहादुर राय

चौक का उद्घाटन 28 सितंबर को लता मंगेशकर के जन्म दिन पर होने की संभावना है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *