79.31 करोड़ से आगरा एयरपोर्ट का विस्तार, नया सिविल एन्क्लेव 60% तैयार

79.31 करोड़ से आगरा एयरपोर्ट का विस्तार, नया सिविल एन्क्लेव 60% तैयार

आगरा, (जनवार्ता):खेरिया एयरपोर्ट के विस्तार का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने 79.31 करोड़ रुपये की लागत से टैक्सी ट्रैक और एयरपोर्ट विस्तार के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। यह कार्य केसीसी बिल्डकान प्रा. लि. को सौंपा गया है, जिसे छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

rajeshswari


एएआई अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य एक माह के भीतर शुरू हो जाएगा। विस्तार परियोजना के तहत धनौली, बल्हेरा और अभयरपुरा क्षेत्र की करीब 75 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है।


वहीं 343 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा नया सिविल एन्क्लेव तेजी से आकार ले रहा है। यह परियोजना अब तक 60 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और इसके जुलाई तक पूर्ण होने की उम्मीद है।


एयरपोर्ट पर तीन किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण भी जारी है, जिसमें 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य सड़क मार्गों के कारण रुका हुआ है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाउंड्रीवाल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।


यात्रियों की सुविधा के लिए धनौली गेट तक सिटी बस सेवा शुरू करने की योजना तैयार की जा रही है। वर्तमान में शहर में 100 सिटी बसें संचालित हैं, जिनमें से कुछ बसें इस रूट पर भी चलाई जाएंगी।
इसके अलावा आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का कार्य भी प्रगति पर है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू हो रहे इस कॉरिडोर का विस्तार धनौली गेट तक प्रस्तावित है, जिससे एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
एयरपोर्ट पर रनवे के समानांतर बनाए जाने वाले मार्ग को टैक्सी ट्रैक कहा जाता है। इसका उपयोग विमान के लैंडिंग या टेकऑफ के बाद रनवे को जल्दी खाली कराने और विमानों को टर्मिनल या हैंगर तक ले जाने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़े   सपा प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर की कार्रवाई की मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *