डंपर ने ऑटो चालक को कुचला,एक की मौत

डंपर ने ऑटो चालक को कुचला,एक की मौत

वाराणसी। मिर्जामुराद। क्षेत्र के रखौना गांव स्थित रिंग रोड के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की तड़के डंपर व विक्रम में टक्कर हो गई। इसमें ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना स्थल से डंपर चालक भाग निकला। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

rajeshswari

कानपुर नगर के बर्रा थाना अंतर्गत भुजैनी गांव निवासी विक्रम सिंह ( 45 ) पुत्र मैकूलाल नई विक्रम ऑटो लेकर वाराणसी की तरफ आ रहा था। इस दौरान रखौना रिंग रोड के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात डंपर (ट्रक) के चपेट में आने से ऑटो चालक डंपर के पहिए नीचे आ गया। और डंपर ऑटो चालक को कुचलते हुए भाग निकला। और ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा उसमें बैठे दो अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

इसे भी पढ़े   डांस,रोमांस के बाद अब Delhi Metro में कपल का KISS करने वाला VIDEO वायरल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *