वाराणसी में इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत

वाराणसी में इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत

कैमूर (जनवार्ता)। मोहनिया थाना क्षेत्र के पाण्डेय डेहरिया गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान पाण्डेय डेहरिया गांव निवासी रामचंद्र राम के 30 वर्षीय पुत्र अरविन्द राम के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह अरविन्द बाइक से अपने गांव से समहुता जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर बहा के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

rajeshswari


स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें वाराणसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने थाने में आवेदन दिया है। युवक का पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   iPhone 17 बड़ी डिस्प्ले और पांच कलर ऑप्शन में लॉन्च
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *