गैंग के घर पहुंची पुलिस, पहले हुई पुलिसकर्मियों की तलाशी

गैंग के घर पहुंची पुलिस, पहले हुई पुलिसकर्मियों की तलाशी

पटना (जनवार्ता) । बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनू-मोनू गैंग के ठिकाने पर तलाशी लेने पहुंची पुलिस टीम को घर में प्रवेश से पहले खुद तलाशी देनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना के बाद पुलिस टीम गैंग के कथित ठिकाने पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। तलाशी को लेकर पुलिस और गैंग से जुड़े लोगों के बीच बहस भी हुई।
सूत्रों के मुताबिक बिना वारंट कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ गया। इस दौरान स्थानीय मुखिया और सोनू की मां उर्मिला सिन्हा ने भी पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इसके बाद गैंग से जुड़े लोगों ने हाथीदह थाना प्रभारी समेत करीब पांच पुलिसकर्मियों की तलाशी ली, तब जाकर पुलिस को घर में प्रवेश मिला।
तलाशी के दौरान पुलिस ने एक बाइक बरामद की, जिसे पुराने मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के बाद RJD सांसद मनोज झा का आश्वासन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *