खरगे के बयान पर सियासी बवाल, सफाई के बाद भी बीजेपी हमलावर

खरगे के बयान पर सियासी बवाल, सफाई के बाद भी बीजेपी हमलावर

पीएम मोदी के संदर्भ में “आतंकी” शब्द के इस्तेमाल पर विवाद, कांग्रेस अध्यक्ष बोले—“लोगों को आतंकित करने” के संदर्भ में कही थी बात

rajeshswari

नई दिल्ली (जनवार्ता) :कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान को लेकर मंगलवार को सियासी विवाद खड़ा हो गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में “आतंकी” शब्द के इस्तेमाल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पर निशाना साधा।


मामले ने तूल पकड़ने पर खरगे ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आशय प्रधानमंत्री को “आतंकवादी” कहना नहीं था, बल्कि उनका कहना था कि मोदी और उनकी सरकार “लोगों व विपक्षी दलों को आतंकित करने का काम कर रही है।”


खरगे ने यह टिप्पणी तमिलनाडु की राजनीति के संदर्भ में की थी। वे AIADMK और बीजेपी के बीच गठबंधन पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि अन्नादुरै, कामराज, पेरियार, कलैगनार और डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे नेताओं के विचारों का हवाला देने वाली पार्टी का बीजेपी के साथ जाना उनके सिद्धांतों के विपरीत है।


वहीं, बीजेपी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पार्टी नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री का अपमान बताते हुए कांग्रेस को “अर्बन नक्सल मानसिकता” वाली पार्टी करार दिया और बयान की कड़ी निंदा की।
इस विवाद के बाद दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्माने के आसार हैं।

इसे भी पढ़े   ईवेंट के दौरान सरका मलाइका अरोड़ा का गाउन,हो गईं ऊप्स मोमेंट की शिकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *