एसी ऑन करते ही धू-धू कर जल उठा कम्‍प्‍यूटर शोरूम,लाखों का नुकसान

एसी ऑन करते ही धू-धू कर जल उठा कम्‍प्‍यूटर शोरूम,लाखों का नुकसान

आगरा। आगरा के संजय प्लेस में सोमवार सुबह लेनोवो कंपनी के शोरूम में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

rajeshswari

दिल्ली गेट निवासी सुकेश अग्रवाल का संजय प्लेस के कंप्यूटर मार्केट में लेनोवो कंपनी का शोरूम है। सोमवार सुबह 10.45 बजे शोरूम खुला था। एसी चालू करते ही शार्ट सर्किट हुआ। आग लग गई।। सूचना पर दमकल की गाड़ि‍यां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आकर लाखों रुपए के कंप्यूटर और लैपटॉप जल गए।

शोरूम के मैनेजर हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने शोरूम खोलने के बाद लाइट के स्विच ऑन किया था। एक कर्मचारी ने जैसे ही एसी का स्विच ऑन किया तभी उसमें से आग लगी। शोरूम मालिक ने करीब 30 लाख के नुकसान की आशंका जताई है।

इसे भी पढ़े   मुस्लिम शख्स पर अनाथ हिंदू बच्चे का जबरन खतना कराने का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *