जम्मू कश्मीर,भद्रवाह में सांप्रदायिक तनाव के बाद कर्फ्यू लगाया गया

जम्मू कश्मीर,भद्रवाह में सांप्रदायिक तनाव के बाद कर्फ्यू लगाया गया

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में डोडा जिले के भद्रवाह में बृहस्पतिवार शाम को सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया और फ्लैग मार्च करने के लिए सेना बुलाई गई है। एक मस्जिद में दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के बाद इलाके में तनाव फैला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

rajeshswari

पुलिस ने कथित भड़काऊ भाषण को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और लोगों को कानून हाथ में लेने के खिलाफ चेतावनी दी है।

एक अधिकारी ने बताया,“सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगा दिया गया है।” उन्होंने कहा कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कथित भड़काऊ भाषण दिया गया।

भड़काऊ भाषण के कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

अधिकारी ने बताया, “(भड़काऊ भाषण पर) कार्रवाई की गई है। भद्रवाह थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए (किसी भी धर्म के अपमान के इरादे से उपासना स्थलों का अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।“

उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े   एक ही दिन में पलट गई एलन मस्क की दुनिया,नंबर वन रईस की कुर्सी हाथ से गई,कौन निकल गया आगे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *