तालाब में तैरता मिला किशोरी का शव

तालाब में तैरता मिला किशोरी का शव

सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव की घटना
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव स्थित तालाब में एक किशोरी का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। जानकारी के अनुसार सवायन(राम सिंह का पूरा)गांव निवासी सोहन राजभर की पुत्री तारा (18)दस दिन पूर्व घर से गायब हो गयी थी,परिवार वाले मामले की सूचना पुलिस को न देकर उसकी तलाश कर रहे थे,तालाब में किशोरी का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखते हीं रोने-चिल्लाने लगे। शव की शिनाख्त गायब हुई किशोरी तारा के रूप में हुई।कथित तौर पर परिवार वालों की डांट-फटकार से क्षुब्ध किशोरी घर छोड़कर निकली थी। प्रकरण में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि किशोरी के गायब होने की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गयी थी।घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया,शव पुराना होने से विकृत हो चुका था, मौके पर कोई आपत्तिजनक साक्ष्य नही दिखाई दिया।शव को अन्त्त्यपरीक्षण हेतु दिया गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला,एक सिपाही गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *