देहरादून मुठभेड़: फायरिंग के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
देहरादून, (जनवार्ता):
देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चेकिंग के दौरान बिना नंबर की स्कूटी सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे।
पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शातिर अपराधी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।


