बिजली के खंबा और ट्रांसफार्मर में लगी आग,राजातालाब इलाके की बिजली गुल,11 हजार की लाइन विद्युत लाइन जलकर टूटा

बिजली के खंबा और ट्रांसफार्मर में लगी आग,राजातालाब इलाके की बिजली गुल,11 हजार की लाइन विद्युत लाइन जलकर टूटा

राजातालाब। राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार गाँव के रथयात्रा रोड और स्टेशन रोड के तिराहे के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने फोन कर बिजली विभाग को सूचना दी।

rajeshswari

वहीं कुछ देर बाद भी बिजली विभाग से कर्मचारी मौके पर नहीं आए। इस दौरान आग पर प्राइवेट सफ़ाई कर्मी सनोज ने मिट्टी और बालू डालकर आग पर क़ाबू पाया। इसके पहले सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने बिजली विभाग और पुलिस को फोन किया। राजातालाब पुलिस चौकी प्रभारी ने भी बिजली विभाग को आग लगने की सूचना दी। मौक़े पर आकर तीनो तरफ से आ रहे वाहनो को रोककर आग बुझवाया। ट्रांसफ़र में आग लगने से आसपास के कचनार, रानी बाज़ार, राजातालाब आदि क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया है।

वहीं लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर सही करने से इंकार कर दिया है। अब यहाँ के लोगों को बिजली नही मिलने की चिंता सता रही है।

इसे भी पढ़े   वकील से कथित बदसलूकी पर उग्र प्रदर्शन, मीरजापुर में एसडीएम व एसपी कार्यालय घिरे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *