गोरखपुर जा रहे पिता पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

गोरखपुर जा रहे पिता पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

जौनपुर। मोटरसाइकिल से गोरखपुर जा रहें पिता पुत्र आजमगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई पुत्र गंभीर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार यादव 50 वर्ष अपने पुत्र राजन यादव 20 वर्ष के साथ शनिवार की सुबह अपनी बाइक से गोरखपुर जाने के लिए घर से निकले। जब यह आजमगढ़ जनपद के मोहम्मदपुर के पास से निकल रहें थें कि उसी समय एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल उमानाथ सिंह ले आया गया। चिकित्सक ने पिता को मृत घोषित कर दिया और पुत्र को भरती कर लिया है। जिसका उपचार अभी भी चल रहा है। दुर्घटना के बाद जैसे ही यह खबर दिनेश यादव के गांव पहुंची पूरे घर में मातम छा गया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया,अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *