दांत से काट खाई बाप-बेटे की नाक,भोजपुर में बाइक का हॉर्न बजाने के विवाद में अजब-गजब कांड

दांत से काट खाई बाप-बेटे की नाक,भोजपुर में बाइक का हॉर्न बजाने के विवाद में अजब-गजब कांड

नई दिल्ली। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में बाइक का हॉर्न बजाने के विवाद को लेकर पिता–पुत्र के नाम को काटने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दांत से पिता- पुत्र के नाक को काट लिया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,जहां से उन्हें डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी 70 वर्षीय राम आशीष सिंह और 36 वर्षीय उनका पुत्र राकेश सिंह शामिल है।

rajeshswari

दांत से काट लिया नामक
इधर राकेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधी बारात में शामिल होने के लिए उसके दरवाजे से होकर जा रहे थे और वह अपने दरवाजे पर खड़ा था। तभी उक्त युवकों ने बाइक का हॉर्न लगातार बजाया। इसके बाद उक्त बाइक सवार युवकों ने पीड़ित को पहले गाली दी और रास्ते से हटने को कहा। उसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बाइक सवार युवकों ने राकेश सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए राकेश सिंह के पिता की भी नाक को काट लिया।

गंभीर रूप से जख्मी
दोनों को गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी राकेश सिंह ने गोलू, गुलशन और अंकित नाम के युवक पर दरवाजे के पास तेज हॉर्न बजाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराने की बात कही है। इसके अलावा घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट करने की बात कही है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। पुलिस पीड़ित परिवार से बातचीत करने के बाद आरोपियों के ऊपर कार्रवाई करने के लिए छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़े   Police Recruitment 2023: यहां कॉन्स्टेबल, SI समेत कई पदों पर निकली 5000 से ज्यादा वैकेंसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *