गोड्डा में जल्द शुरू होगा पहला कोचिंग डिपो

गोड्डा में जल्द शुरू होगा पहला कोचिंग डिपो

गोड्डा (जनवार्ता)। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल की ओर से गोड्डा रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन संताल परगना के पहले कोचिंग डिपो का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस डिपो के अगले माह तक तैयार होने की संभावना है।

rajeshswari


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जुलाई 2022 को देवघर दौरे के दौरान इस परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया था। डिपो के शुरू होने के बाद गोड्डा स्टेशन की परिचालन क्षमता बढ़ेगी और नई ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा।


वर्तमान में ट्रेनों के कोचों का रखरखाव भागलपुर में किया जाता है, लेकिन डिपो शुरू होने के बाद यह सुविधा गोड्डा में ही उपलब्ध होगी। इससे समय की बचत होने के साथ संचालन व्यवस्था भी बेहतर होगी।
पूर्व रेलवे के अनुसार डिपो में 24 घंटे के भीतर तीन ट्रेनों का मेंटेनेंस किया जा सकेगा। भविष्य में यहां वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव की सुविधा भी विकसित करने की योजना है। तीन चरणों में बनने वाली इस परियोजना की कुल लागत लगभग 143 करोड़ रुपये है।
परियोजना के प्रथम चरण में 600 मीटर लंबी पिट लाइन और 600 मीटर लंबी स्टेबलिंग लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा सिक लाइन शेड, सर्विस रूम, कार्यालय, विद्युत उपकेंद्र, कंप्रेसर कक्ष तथा 50 किलोलीटर क्षमता की ऊपरी जल टंकी भी बनाई जा रही है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि डिपो के चालू होने से गोड्डा स्टेशन की मेंटेनेंस क्षमता बढ़ेगी, बाहरी सुविधाओं पर निर्भरता कम होगी और यात्रियों को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि गोड्डा स्टेशन से 8 अप्रैल 2021 को पहली यात्री ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था।

इसे भी पढ़े   लगातार तीसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल,550.14 अरब डॉलर पर पहुंचा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *