आजमगढ़: सड़क पर घंटों तड़पता रहा वाहन के धक्के से घायल होमगार्ड

आजमगढ़: सड़क पर घंटों तड़पता रहा वाहन के धक्के से घायल होमगार्ड

होमगार्ड में तैनात राकेश सिंह की बुधवार की रात निहोरगंज में रात के समय ड्यूटी लगी थी। चार बजे ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कलीचाबाद गांव के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

rajeshswari

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पश्चिम गांव निवासी राकेश सिंह की निहोरगंज में नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। बृहस्पतिवार की भोर में वह ड्यूटी समाप्त करके अपने घर जा रहे थे कि कलीचाबाद गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

परिजनों ने बताया कि होमगार्ड में तैनात राकेश सिंह की बुधवार की रात निहोरगंज में रात के समय ड्यूटी लगी थी। चार बजे ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कलीचाबाद गांव के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घर पहुंचने में देरी होने पर परिजन उन्हें तलाश करते हुए पहले देवगांव कोतवाली पहुंचे। इसके बाद पुलिस को लेकर वह उन्हें तलाश करते हुए देवगांव मेहनाजपुर रोड पर कलीचाबाद के पास पहुंचे तो वह मोटरसाइकिल से गिरे पड़े थे। आनन फानन में उन्हें सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़े   सेना भर्ती रैली में वाराणसी के 676 अभ्यर्थी दौड़ में सफल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *