भारत ने भूकंप प्रभावित सीरिया को दी मदद,भेजी 6 टन से अधिक राहत सामग्री

भारत ने भूकंप प्रभावित सीरिया को दी मदद,भेजी 6 टन से अधिक राहत सामग्री

नई दिल्ली। भारत ने भूकंप से प्रभावित सीरिया को छह टन से अधिक राहत सामग्री सौंपी जिसमें आवश्यक दवाएं, चिकित्सा उपकरण आदि शामिल हैं। राहत सामग्री की खेप मंगलवार रात को सैन्य परिवहन हवाई जहाज सी-130जे के जरिये भेजी गयी थी और आज सुबह भारत के प्रभारी अधिकारी या चार्ज द अफेयर्स एस के यादव ने इसे सीरियाई अधिकारियों को सौंप दिया।

rajeshswari

भारत विनाशकारी भूकंप के मद्देनजर पहले ही तुर्किये को राहत सामग्री भेज चुका है। मंगलवार को चार सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमानों के जरिये राहत सामग्री के तहत एक ‘चलित अस्पताल’ और तलाश एवं बचाव कार्य विशेषज्ञ दल को भेजा गया था। वहीं, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक दिन पहले ही सीरियाई दूतावास का दौरा किया और भूकंप से हुई तबाही को लेकर राजदूत बासम अल खातिब से संवदेना व्यक्त की थी।

विनाशकारी भूकंप ने मचाई तबाही
उत्तर पश्चिम सीरिया में छह फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप के कारण जानमाल की भारी तबाही हुई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान के मद्देनजर वायु सेना के विशेष विमान से छह टन राहत सामग्री सीरिया भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि यादव ने राहत सामग्री को दमिश्क हवाई अड्डे पर स्थानीय प्रशासन एवं पर्यावरण उप मंत्री मोउताज दुआजी को सौंपा।

सीरिया को भेजी गई राहत सामग्री
बयान के अनुसार, इस राहत सामग्री में जरूरी दवाएं, चिकित्सा उपकरण, ईसीजी मशीन, अन्य चिकित्या सामग्री आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय (HLL लाइफ केयर) के तहत PSU राजेश नायर ने ANI से कहा, सीरिया को भेजी जाने वाली चिकित्सा सहायता गृह मंत्रालय के को-ऑर्डिनेशन से की जा रही है। उन्होंने बताया, “दवाएं, जीवन रक्षक दवाएं और अन्य उपकरण सीरिया भेजे जा रहे हैं। विनाशकारी भूकंपों से प्रभावित लोगों के लिए दवाएं, जीवन रक्षक दवाएं और अन्य उपकरण विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के को-ऑर्डिनेशन से भेजे जा रहे हैं।”

इसे भी पढ़े   मद्रास हाई कोर्ट को देना पड़ा दखल,एसआईटी जांच के साथ ₹25 लाख मुआवजे का आदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *