स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण कर दिया स्वच्छ काशी का संदेश

स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण कर दिया स्वच्छ काशी का संदेश

वाराणसी (जनवार्ता)। जिलाधिकारी आईएएस सत्येन्द्र कुमार के निर्देशन में सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सामने घाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस के सामने से रमना तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण ऋषि एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष तथा गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में घाटों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

rajeshswari

अभियान में सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम तथा भगवानपुर-रमना के स्थानीय निवासियों ने प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान के साथ जनजागरूकता रैली निकाली। इस दौरान अनिल कुमार सिंह ने घाटों पर पूजा-अर्चना कर रहे श्रद्धालुओं, नाविकों एवं पुजारियों से अपील की कि गंगा में निर्माल्य, प्लास्टिक और फूल-माला न डालें। पूजा सामग्री को निर्धारित स्थान अथवा डस्टबिन में डालें, ताकि नगर निगम के सफाईकर्मी उसका उचित निस्तारण कर सकें।

उन्होंने कहा कि मां गंगा स्वच्छ रहेंगी तभी समाज स्वस्थ रहेगा और पर्यावरण संरक्षण के साथ धार्मिक आस्था भी मजबूत होगी। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके बाद पौधरोपण कर पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को सौंपी गई और अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। अंत में प्रवीण सिंह ने “स्वच्छ काशी, सुंदर काशी, हरित काशी” का नारा लगाते हुए सभी का आभार जताया।

इसे भी पढ़े   राजातालाब तहसील में अधिवक्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *