कार-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में इंस्पेक्टर की मौत, पुलिस महकमे में शोक

कार-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में इंस्पेक्टर की मौत, पुलिस महकमे में शोक

एटा । जनपद एटा में बुधवार रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव की मौत हो गई। वह मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण कोर्स पूरा कर अपनी निजी कार से एटा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की ट्रैक्टर से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर नवीन कुमार यादव की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस विभाग द्वारा अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें सम्मान देने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   जी20 सम्मेलन भारत के लिए अपनी क्षमताओं के प्रदर्शन का ‘शानदार अवसर’:पीयूष गोयल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *