हांसी में जिम संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या

हांसी में जिम संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या

सुबह वॉक के दौरान 10 राउंड फायरिंग

हिसार (जनवार्ता) । हरियाणा के हांसी शहर में गुरुवार सुबह करीब 5:25 बजे जिम संचालक की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक और वर्कआउट के दौरान जिम संचालक को निशाना बनाया और करीब 10 राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और जिम संचालक पर लगातार गोलियां दागने के बाद फरार हो गए। वारदात इतनी तेज और सुनियोजित थी कि पीड़ित को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में इसे सुनियोजित हत्या माना जा रहा है।

घटना के बाद हांसी क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   फर्जी पत्रकार बनकर 44 लाख की ठगी का आरोप, सोशल मीडिया ग्रुप में अफसरों को जोड़कर जमाता था रौब
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *