भारतीय कुश्ती टीम की सफलता पर रामसेवक यादव का स्वागत

भारतीय कुश्ती टीम की सफलता पर रामसेवक यादव का स्वागत

वाराणसी (जनवार्ता)। वियतनाम में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजर रामसेवक यादव का शुक्रवार को वाराणसी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हरहुआ क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर खेल प्रेमियों, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
काशी कृषक इंटर कॉलेज मैदान, हरहुआ चौराहा, गढ़वा चौराहा और सातोमहुआ समेत कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘रामसेवक यादव जिंदाबाद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
उल्लेखनीय है कि अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने चार स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई दी है।
रामसेवक यादव ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भारतीय पहलवानों के और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   हरियाणा की सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण,CM का बड़ा ऐलान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *