रोम में दिखी मोदी-मेलोनी की दोस्ती, PM के स्वागत में इटली PM ने शेयर की सेल्फी
नरेंद्र मोदी मंगलवार को इटली की राजधानी Rome पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया और विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक Colosseum का भी दौरा किया।
वहीं, जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा, “Welcome to Rome, my friend.” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए औपचारिक वार्ता जारी रहेगी। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात इटली के राष्ट्रपति Sergio Mattarella से भी प्रस्तावित है।

