चेन्नई का मुंबई पर ऐतिहासिक प्रहार, 103 रन से दर्ज की सबसे बड़ी जीत

चेन्नई का मुंबई पर ऐतिहासिक प्रहार, 103 रन से दर्ज की सबसे बड़ी जीत

मुंबई। Indian Premier League के एकतरफा मुकाबले में Chennai Super Kings ने Mumbai Indians को 103 रन से हराकर नया इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मिली यह हार मुंबई के IPL इतिहास की सबसे बड़ी हार साबित हुई।

rajeshswari


इससे पहले मुंबई को 2013 में 87 रन से हार झेलनी पड़ी थी, जबकि चेन्नई ने अपनी पिछली सबसे बड़ी जीत (97 रन) का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।


पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज Sanju Samson ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 101 रन बनाए। यह इस सीजन में उनका दूसरा और IPL करियर का पांचवां शतक है। उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।


उनके अलावा Ruturaj Gaikwad (22) और Dewald Brevis (21) ने उपयोगी योगदान दिया। मुंबई की ओर से Allah Ghazanfar और Ashwini Kumar ने 2-2 विकेट झटके, जबकि Jasprit Bumrah और Mitchell Santner को एक-एक सफलता मिली।


208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी और 19 ओवर में 104 रन पर ढेर हो गई। Tilak Varma (37) और Suryakumar Yadav (36) ही कुछ देर टिक सके।
चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में Akeal Hosein ने कमाल करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि Noor Ahmad ने 2 विकेट हासिल किए।
इस शानदार जीत के साथ चेन्नई ने अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, वहीं मुंबई को अपने अभियान पर फिर से विचार करने की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़े   मथुरा : पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव का भव्य उद्घाटन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *