मुंबई इंडियंस को छठी हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से दी मात

मुंबई इंडियंस को छठी हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से दी मात

रिकेल्टन का शतक बेकार, हेड और क्लासन की फिफ्टी से आसान जीत

मुंबई, (जनवार्ता):
आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की खराब फॉर्म जारी है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर उसकी छठी हार दर्ज करा दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए ओपनर रायन रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा विल जैक्स ने 46 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 31 रन का योगदान दिया।

rajeshswari


हालांकि, इतने बड़े स्कोर के बावजूद मुंबई के गेंदबाज इसे बचाने में नाकाम रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 244 रन बना लिए।


हैदराबाद की शुरुआत बेहद दमदार रही। ट्रैविस हेड (76) और अभिषेक शर्मा (45) ने पहले विकेट के लिए 52 गेंदों पर 129 रन जोड़कर मैच की नींव रख दी। इसके बाद हेनरिक क्लासन ने 30 गेंदों पर नाबाद 65 रन की तेज पारी खेलते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया।
मुंबई की ओर से अल्लाह गजनफर ने लगातार गेंदों पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को आउट कर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।
गेंदबाजी में हैदराबाद के लिए प्रफुल्ल हिंगे ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।
इस जीत के साथ हैदराबाद ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि मुंबई इंडियंस को लगातार हार से उबरने के लिए अब नई रणनीति बनानी होगी।

इसे भी पढ़े   शांतिव्यवस्था मजबूत करने मैदान में उतरे पुलिस आयुक्त, बल को सतर्क रहने के आदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *