युवती ने पड़ोसी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और मारपीट का लगाया आरोप

युवती ने पड़ोसी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और मारपीट का लगाया आरोप

शिवपुर (जनवार्ता)। इंद्रपुर काशीराम आवास की रहने वाली एक युवती ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर पड़ोसी युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक पिछले सात वर्षों से उसे डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर मारपीट करता था और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।
पीड़िता के अनुसार आरोपी कई बार जबरन संबंध बनाता रहा, जिससे वह तीन-चार बार गर्भवती हुई। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर धमकी देकर गर्भपात की दवा खिलाई, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
युवती ने बताया कि जब उसने आरोपी के परिजनों को पूरी घटना बताई तो बीते 22 जुलाई 2025 को उसे घर बुलाकर मारपीट की गई। आरोप है कि परिवार के अन्य लोगों ने भी हाथ-पैर बांधकर हमला किया और उसके सोने के जेवर छीन लिए। मारपीट में वह बेहोश हो गई थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह पहले भी दो बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने पुलिस आयुक्त से आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बरेका : संरक्षक एकादश ने अध्यक्ष एकादश को 6 विकेट से हराया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *