फर्जी टीटी आईडी बनाकर युवक से ठगे 9.63 लाख रुपये, गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

फर्जी टीटी आईडी बनाकर युवक से ठगे 9.63 लाख रुपये, गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

आजमगढ़ (जनवार्ता)। रेलवे में टीटी (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कंधरापुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी जनार्दन यादव ने 7 मई 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र अमन को रेलवे में टीटी की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर आरोपियों ने 9 लाख 63 हजार 500 रुपये ले लिए। विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने अमन के नाम से फर्जी टीटी पहचान पत्र भी तैयार कर दिया था।

rajeshswari


काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित पक्ष ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर कंधरापुर थाने में मुकदमा संख्या 108/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मामले में वांछित आरोपी संदीप श्रीवास्तव (37) पुत्र विनोद श्रीवास्तव निवासी टिसौरा, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में वह वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर स्थित कमला नगर कॉलोनी में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव टिसौरा से गिरफ्तार किया। इससे पहले भी इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले की विवेचना की जा रही है।

इसे भी पढ़े   नकली सोना गिरवी रखकर ठगी करने वाले दो शातिरों को ईओडब्ल्यू टीम ने दबोचा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *