यूपी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा “मोना”, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूपी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा “मोना”, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त, चौधरी वीरेंद्र सिंह बने कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता

नई दिल्ली  (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पार्टी ने आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

rajeshswari

जारी पत्र के मुताबिक, इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की है। इसके साथ ही चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी कांग्रेस अध्यक्ष ने मंजूरी दी है। यह नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।

इन नियुक्तियों के जरिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश संगठन और विधानसभा में पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

इसे भी पढ़े   इस तारीख को है गंगा दशहरा,दान का महत्व और शुभ मुहूर्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *