डिलीवरी बॉय हत्याकांड पर भड़के खेसारी लाल यादव, बिहारी समाज से एकजुट होने की अपील

डिलीवरी बॉय हत्याकांड पर भड़के खेसारी लाल यादव, बिहारी समाज से एकजुट होने की अपील

दिल्ली में पुलिसकर्मी पर आरोप; सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद भी गहराया

नई दिल्ली, (जनवार्ता):
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में डिलीवरी बॉय की कथित गोली मारकर हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने नशे की हालत में युवक को गोली मार दी। घटना के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

rajeshswari


मामले को लेकर भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की निंदा करते हुए बिहार के लोगों से एकजुट होने की अपील की है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि निर्दोष लोगों के साथ अन्याय हो रहा है और इस मुद्दे पर सभी को साथ आना चाहिए।


हालांकि, गायक द्वारा एक अन्य यूजर के विवादित ट्वीट को रीट्वीट करने के बाद मामला और गरमा गया है। उस ट्वीट में बिहारियों की तुलना बलूचिस्तान की स्थिति से की गई थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग तेज हो गई है। वहीं, पुलिस विभाग की भूमिका और कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   ब्रेकिंग न्यूज़: चौक में पुलिस का कहर, 8 दुकानदार धराशायी ,अतिक्रमणकारियों में दहशत!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *