आंधी-पानी से वाराणसी बेहाल: लहुराबीर में संकेतक गिरा, सड़कें जाम

आंधी-पानी से वाराणसी बेहाल: लहुराबीर में संकेतक गिरा, सड़कें जाम

तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जगह पेड़-खंभे गिरे, फसलों को नुकसान

वाराणसी,  (जनवार्ता):
वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में बुधवार दोपहर बाद आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर टिन शेड, पेड़, बिजली के खंभे और होर्डिंग गिर गए, जिससे अफरातफरी मच गई।

rajeshswari


लहुराबीर क्षेत्र में कैंट स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा एक भारी संकेतक बोर्ड अचानक गिर पड़ा। हादसे के समय वहां से गुजर रहे दो दोपहिया वाहन इसकी चपेट में आ गए। हालांकि किसी बड़े जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कई लोग चोटिल बताए जा रहे हैं।


तेज बारिश और हवाओं के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। बारिश थमने के बाद कार्यालयों से निकलने वाले लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी, जिससे देर शाम तक कई इलाकों में लंबा जाम लगा रहा।
आंधी के दौरान दोपहर में ही अंधेरा छा गया और दृश्य ऐसा लगने लगा मानो रात हो गई हो। घने बादलों और धूलभरी हवाओं के कारण वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलाकर चलना पड़ा। कई ग्रामीण इलाकों में छप्पर उड़ने और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की भी खबरें हैं।


स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया है और राहत कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है। आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़े   प्ले जोन में खेलते समय 3 साल की बच्ची हादसे का शिकार,मौत;जांच में जुटी पुलिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *