पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, मामूली उतार-चढ़ाव; टंकी फुलकराने से पहले जानें 25 अप्रैल के रेट

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, मामूली उतार-चढ़ाव; टंकी फुलकराने से पहले जानें 25 अप्रैल के रेट

नई दिल्ल (जनवार्ता)। देशभर में तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। आज कई शहरों में कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जबकि कुछ प्रमुख महानगरों में दरें स्थिर बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और स्थानीय टैक्स के असर से अलग-अलग शहरों में ईंधन के दाम अलग-अलग बने हुए हैं।

rajeshswari


पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो मुंबई में 4 पैसे की बढ़ोतरी के साथ भाव 103.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में भी 4 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। चेन्नई में 17 पैसे और गुरुग्राम में 52 पैसे की बढ़त देखने को मिली है। इसके विपरीत नोएडा में 3 पैसे की मामूली गिरावट आई है, जबकि नई दिल्ली और बेंगलुरु में कीमतें बिना किसी बदलाव के स्थिर बनी हुई हैं।


डीजल के दामों में आज अपेक्षाकृत स्थिरता रही है। मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि चेन्नई में 20 पैसे और गुरुग्राम में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं रांची में 4 पैसे की गिरावट से आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है।


विशेषज्ञों के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों के वैट पर निर्भर करती हैं। यही वजह है कि देश के अलग-अलग शहरों में ईंधन के दाम अलग-अलग होते हैं।

इसे भी पढ़े   बम विस्फोट की 18वीं बरसी पर  अधिवक्ताओं ने  शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि


उपभोक्ता घर बैठे भी अपने शहर के ताजा दाम जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक “RSP” लिखकर 9224992249 पर संदेश भेज सकते हैं। बीपीसीएल के ग्राहक 9223112222 पर “RSP” भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जबकि एचपीसीएल के ग्राहक “HP Price” लिखकर 9222201122 पर मैसेज कर सकते हैं।


तेल कंपनियों के ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल कीमतों में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन वैश्विक बाजार में हलचल के चलते आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव संभव है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *