पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट में आपात लैंडिंग

पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट में आपात लैंडिंग

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्राइवेट हेलीकॉप्टर की पंतनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से देहरादून वापस लौट रहे थे। अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद अंधड़ और बारिश के बीच मौसम खराब होने पर पंतनगर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

rajeshswari

मौसम साफ होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 12 बजकर 40 मिनट पर देहरादून के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। वह यहां मौसम खराब होने के चलते पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एनेक्सी प्रथम में विश्राम एवं भोजन के बाद वह प्राइवेट हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए।

इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जिला महामंत्री विवेक सक्सेना विकास शर्मा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश के चलते पंतनगर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। बाद में मौसम साफ हो गया था। कुछ देर में सीएम देहरादून को रवाना हो गए।

इसे भी पढ़े   इस साल पड़ने वाली है भयंकर गर्मी,मौसम विभाग ने की है भविष्यवाणी… लू से बचने का उपाय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *