हाट परिसर में खुले में फेंके जा रहे मांस-मछली के अवशेष, दुर्गंध से लोग परेशान

हाट परिसर में खुले में फेंके जा रहे मांस-मछली के अवशेष, दुर्गंध से लोग परेशान

त्रिवेणीगंज। नगर परिषद क्षेत्र के मेला ग्राउंड स्थित मुख्य मछली हाट में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हाट परिसर और आसपास दुकानदारों द्वारा मांस, मछली व मुर्गे के अवशेष खुले में फेंके जाने से पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है। डंपिंग यार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण उठ रही असहनीय दुर्गंध से राहगीरों और आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

rajeshswari


स्थानीय लोगों का कहना है कि मछली हाट के बगल से मचहा-कुशहा को मधेपुरा जिले से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग गुजरता है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। बदबू के कारण राहगीरों को नाक ढंककर गुजरना पड़ता है।


हाट से कुछ ही दूरी पर स्थित अनुग्रह नारायण सिंह अनुपलाल (एएल) महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी रोजाना इसी मार्ग से होकर आते-जाते हैं। उनका कहना है कि सड़ांध और गंदगी का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


तेज धूप और उमस के कारण खुले में पड़े मांस और मछली के अवशेष जल्द सड़ जाते हैं, जिससे मक्खियों और आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से नियमित सफाई, अवशेषों के वैज्ञानिक निस्तारण और डंपिंग यार्ड की व्यवस्था करने की मांग की है।

इसे भी पढ़े   दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमले से भीषण आग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *