प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के शीर्ष पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का किया अनावरण

प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के शीर्ष पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का किया अनावरण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का सोमवार को अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्य का बना यह प्रतीक 9,500 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है।

rajeshswari

उन्होंने बताया कि इसे नए संसद भवन के शीर्ष पर बनाया गया है और प्रतीक को सहारा देने के लिए इसके आसपास करीब 6,500 किलोग्राम की, स्टील की एक संरचना का निर्माण किया गया है।

मोदी ने इस दौरान संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी बातचीत की।

उन्होंने बताया कि नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम आठ अलग-अलग चरणों से पूरा किया गया। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना शामिल है।

इसे भी पढ़े   26 मौतों के जिम्मेदार ड्राइवर का कबूलनामा:बोला-प्रसाद के रूम में बंटी दारू पी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *