CM आवास पर प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

CM आवास पर प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपाई कार्यकर्ताओं में पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर बग्गा की बिना पगड़ी गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रति भारी रोष है। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए सीएम आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

rajeshswari

इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करवाकर केजरीवाल ने तानाशाह जैसी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल से सवाल पूछना गुनाह है तो भाजपा का हर कार्यकर्ता यह गुनाह करता रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने बिना इजाजत प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए वहां से तुरंत जाने को कहा। इसके बाद पुलिस ने भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़े   प्रधान के पति और उसके साथियों ने पुलिस पर की फायरिंग,गड्ढे में छिपकर बचाई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *