पंजाब : कैदी नसीब सिंह की पुलिस फायरिंग में मौत

पंजाब : कैदी नसीब सिंह की पुलिस फायरिंग में मौत

होशियारपुर (जनवार्ता): केंद्रीय जेल होशियारपुर से मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लाए गए कैदी नसीब सिंह उर्फ बिल्लू की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। नसीब सिंह ने हथकड़ी लगे होने के बावजूद पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में उसकी मौत हो गई।

rajeshswari

नसीब सिंह नशा तस्करी (NDPS) समेत हत्या, हत्या के प्रयास सहित कुल सात गंभीर आपराधिक मामलों में जेल में बंद था। वह कोटला गांवसपुर गांव का निवासी था। दोपहर करीब 1:30 बजे चार पुलिसकर्मी तीन कैदियों को मेडिकल जांच के बाद जेल वापस ले जा रहे थे। इसी दौरान नसीब सिंह ने ई-रिक्शा में बैठे कांस्टेबल जसदीप सिंह पर अचानक हमला बोल दिया। कांस्टेबल जसदीप सिंह अस्थमा के मरीज हैं।

नसीब सिंह ने तेजधार हथियार (चाकू) से कांस्टेबल के चेहरे, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें पहुंचाईं तथा पुलिसकर्मी का हथियार छीनने की भी कोशिश की। कांस्टेबल ने पहले चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की, लेकिन जब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होती दिखी तो उन्होंने जवाबी फायरिंग की। गोली लगने से नसीब सिंह घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

होशियारपुर के एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने पूरी घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी की है, जिसमें कैदी का हमला और हाथापाई साफ दिख रही है। घटना की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़े   नौकरीपेशा-ब‍िजनेसमैन को बजट में मिलेगी खुशखबरी! सरकार ने कर ली पूरी तैयारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *