कैंट थाने में पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 80 जवान हुए लाभान्वित

कैंट थाने में पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 80 जवान हुए लाभान्वित

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट थाना परिसर में रविवार सुबह पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क ब्लड चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी से लेकर विभिन्न चौकी प्रभारियों सहित दर्जनों पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

rajeshswari

शिविर का आयोजन सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत किया गया, जो 1 मई से 10 जून तक चल रहा है। डॉ. अर्पित चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में लाल पैथ की टीम ने पुलिसकर्मियों के ब्लड से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें कीं। टीम मैनेजर पीयूष उपाध्याय, निखिल तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में लगभग 80 पुलिसकर्मियों का निःशुल्क ब्लड चेकअप किया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान लगातार तनाव, अनियमित खान-पान और व्यस्त दिनचर्या के कारण पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में समय-समय पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर उनकी फिटनेस बनाए रखने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कैंप को लेकर पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह देखा गया। अधिकारीयों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई।

इसे भी पढ़े   फिर भड़की हिंसा,गोलीबारी में 9 लोगों की मौत,कई घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *