‘जब पूरे देश में फिल्म दिखाई जा रही है तो…’,’द केरला स्टोरी’ पर रोक के लिए SC ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार

‘जब पूरे देश में फिल्म दिखाई जा रही है तो…’,’द केरला स्टोरी’ पर रोक के लिए SC ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (12 मई) को फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ मामले पर सुनवाई करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई और तमिलनाडु सरकार से भी जवाब मांगा। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है। फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में फिल्म पर रोक लगा दी थी। वहीं तमिलनाडु में भी सिनेमाघरों में इसे नहीं दिखाया जा रहा है।

rajeshswari

मामले पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा,”जब पूरे देश में फिल्म दिखाई जा रही है तो बंगाल में क्यों नहीं? लोगों को तय करने दें कि फिल्म अच्छी है या बुरी।” सुप्रीम कोर्ट में मामले पर अगली सुनवाई 17 मई को होगी।

इसे भी पढ़े   पटना फायर केस पर क्या बोले अधिकारी, रेस्क्यू काम अभी भी जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *