बनारस स्टेशन पर मिला पर्स, मालिक को लौटाया

बनारस स्टेशन पर मिला पर्स, मालिक को लौटाया

वाराणसी (जनवार्ता)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाणिज्य कर्मचारियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बनारस रेलवे स्टेशन पर मिला एक यात्री का खोया हुआ पर्स उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।
23 जुलाई को प्लेटफॉर्म संख्या-8 स्थित स्टॉल संख्या-1819 के पास ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को एक लावारिस पर्स मिला। कर्मचारियों ने पर्स को सुरक्षित रखकर उसके मालिक की पहचान की प्रक्रिया शुरू की।
शनिवार को संबंधित यात्री ने यात्रा टिकट और पहचान पत्र प्रस्तुत कर पर्स पर दावा किया। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद सीनियर टीई अमृत राय ने पर्स उसे सौंप दिया।

rajeshswari


पर्स में 5 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिले। सामान वापस मिलने पर यात्री ने रेलवे कर्मचारियों की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए वाराणसी मंडल और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े   डीआईजी कार्यालय और सरकारी आवास हड़पने की कथित साजिश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *