नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़, 40 मकान और कई पुल बहे

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़, 40 मकान और कई पुल बहे

नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ में करीब 40 मकान, कई छोटे-बड़े पुल और अन्य बुनियादी ढांचे बह गए। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

rajeshswari


राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रभावित गांवों से लोगों को निकालने की कार्रवाई की है। साथ ही नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन लापता लोगों और संभावित नुकसान का पता लगाने में जुटा है।


चुमनुब्री ग्रामीण नगरपालिका के राम कुमार गुरुंग के अनुसार, बाढ़ से सल्लेरी, पायूका और जगत में नदी किनारे बने मकान बह गए। वार्डों को जोड़ने वाला एक पुल भी बाढ़ की चपेट में आ गया। गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक सिउरीबास के ऊपरी क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था।

इसे भी पढ़े   काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *