शीतला धाम में भीड़ का फायदा उठाकर महिला श्रद्धालुओं के मंगलसूत्र व चेन स्नैचिंग, एक स्नेचर दबोची गई…

शीतला धाम में भीड़ का फायदा उठाकर महिला श्रद्धालुओं के मंगलसूत्र व चेन स्नैचिंग, एक स्नेचर दबोची गई…

मिर्जामुराद (जनवार्ता)। क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित शीतला धाम में बड़ी पूर्णिमा के अवसर पर लगे मेले में गुरुवार सुबह दर्शन करने जा रही महिला श्रद्धालुओं का भीड़ का फायदा उठाते हुए एक महिला स्नेचर ने दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व सोने की चेन झपट ली। हालांकि सतर्क श्रद्धालुओं ने एक आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रतापपुर (मिर्जामुराद) गांव स्थित शीतला धाम में हर वर्ष बड़ी पूर्णिमा पर विशाल मेला लगता है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गुरुवार सुबह भी भारी भीड़ के बीच महिला स्नेचर सक्रिय हो गई। इस दौरान मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भोरकला मनकैया गांव निवासी उर्मिला सिंह पत्नी विजय नारायण सिंह तथा मिर्जापुर जनपद के कछवा थाना क्षेत्र के व्यासपुर गांव निवासी बिंदु देवी पत्नी जगन्नाथ मौर्य दर्शन के लिए जा रही थीं। तभी एक महिला ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र व चेन छीन ली। झटके से बिंदु देवी गिर पड़ीं।
घटना देख आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित महिलाओं के अनुसार छीने गए जेवरात की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिला लालपुर (वाराणसी) की निवासी बताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   शरद पवार को NDA से जुड़ने के ऑफर की खबर,महाराष्ट्र में आया सियासी भूचाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *