ज्यादा आलू खाने का शौक कर देगा बर्बाद,सेहत को होंगे ये 5 बड़े नुकसान

ज्यादा आलू खाने का शौक कर देगा बर्बाद,सेहत को होंगे ये 5 बड़े नुकसान

नई दिल्ली। आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे कई रेसेपीज या वेजिटेबल्स के साथ मिलाकर पकाया जा सकता है। पोटेटो का इस्तेमाल कई तरह के स्ट्रीट फूड्स में भी किया जाता है, जैसे गोलगप्पा,ब्रेड पकौड़ा,आलू चॉप और समोसा शामिल है। कई फूडीज तो ऐसे हैं जो आलू खाए बिना नहीं रह पाते। हम से कुछ को नाश्ते में आलू के पराठे खाना पसंद आता है। हलांकि ज्यादातर डाइटीशियंस इस बात की सलाह देते हैं कि हद से ज्यादा आलू का सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि हमें अधिक मात्रा में आलू क्यों नहीं खाना चाहिए।

rajeshswari

मोटापा
जो लोग आलू बहुत ज्यादा खाते हैं,उनके पेट और कमर के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है,जिससे आपका वजन और ओवरऑल शेप में बदलाव आने लगता है। जो लोग वेट लूज कर रहे होते हैं,वो इस सब्जी को डाइट में शामिल नहीं करते।

एलर्जी
आलू खाने से शरीर को स्टार्च मिलता है जिससे शरीर को एनर्जी हासिल होती है,लेकिन अगर आप एक लिमिट से ज्यादा आलू का सेवन करेंगे तो इससे एलर्जी का भी खतरा हो सकता है।

गठिया
आलू का स्वाद भले ही आपको आकर्षित करता है,लेकिन इससे ज्यादा नहीं खाना चाहिए,क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे गठिया का दर्द बढ़ सकता है।

डायबिटीज
बहुत अधिक आलू खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और नियमित तौर से ऐसा करते हैं तो इससे डायबिटीज का खतरा पैदा हो सकता है। आपने गौर किया होगा कि मधुमेह के रोगी आलू से परहेज करते हैं।

हाई बीपी
अगर आप एक तय मात्रा से ज्यादा आलू खाएंगे तो धीरे-धीरे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा हो जाएगी,जो आगे चलकर दिल की बीमारियों का कारण बन सकती है।

इसे भी पढ़े   कर्नाटक में क्यों खत्म किया गया मुस्लिम आरक्षण? जानें बढ़ेगा ध्रुवीकरण या खिसकेगी BJP सरकार?

प्रिय पाठक,हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *