बाइक से गिरा 2 किलो चांदी से भरा थैला:दो युवक लेकर भागे,पुलिस कर रही जांच

बाइक से गिरा 2 किलो चांदी से भरा थैला:दो युवक लेकर भागे,पुलिस कर रही जांच

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के अतरसंड गांव से पुरानी चांदी खरीदकर लौट रहे सर्राफ का थैला रास्ते में बाइक से गिर गया। तभी वहां पहुंचे बाइक सवार दो युवक थैला लेकर भाग निकले। सर्राफ ने उनके घर जाकर थैले की मांग की तो आरोप है कि उसे धमकी देकर भगा दिया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है।

rajeshswari

थैला उठाकर भाग गए आरोपी
प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास निवासी श्रीराम सोनी सराफा का काम करता है। उसने मंगलवार सुबह अतरसंड के केवटिया पुरवे में देवनारायण के घर से 50 हजार रुपये में 1 किलो, 200 ग्राम पुरानी चांदी खरीदी। वह चांदी थैले में रखकर घर जा रहा था। रास्ते में उसका थैला बाइक से गिर गया। वह आगे जाकर रुका तभी वहां एक बाइक से दो युवक पहुंचे और थैला लेकर भागने लगे।

अतरसंड के रहने वाले हैं युवक
श्रीराम ने उनका पीछा किया लेकिन वे तेजी से भाग निकले। श्रीराम के अनुसार थैला लेकर भागने वाले अतरसंड के ही रहने वाले हैं। वह उनके घर गया तो उसे धमकी देकर भगा दिया गया। उसने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। एसओ इंद्रदेव ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपित की तलाश की जा रही है। सर्राफ ने जिसके घर से चांदी खरीदी थी उसे भी बुलाया गया है।

इसे भी पढ़े   प्याज की बढ़ती कीमतों पर नकेल कसने की तैयारी,बफर स्टॉक से रिटेल बाजार में बेचने का सरकार ने लिया फैसला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *